कल्याणपुर थाना में नए अपर थाना अध्यक्ष विषद विश्वास ने अपना योगदान दिया है।उन्होंने पूर्व अपर थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है।इस दौरान विषद विश्वास ने पत्रकारों से कहा की थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता है।बता दे की बीते दिनों एसपी विनय तिवारी ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम का तबादला कर मोहनपुर ओपी में पदस्थापित विषद विश्वास को कल्याणपुर थाना का अपर थाना अध्यक्ष बनाया है।