कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत के घोरनगर गांव में रविवार को भाजपा के उतरी मंडल में गांव चलो अभियान की शुरुआत हुई।जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष तेज नारायण राम व संचालन भाजपा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने किया।जिसमें 4 से 11 फरबरी तक भाजपा उतरी मंडल के गांवो मे जाकर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगो को देने की कार्ययोजना तैयार किया गया।मौके पर भाजपा के साकेत कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।