कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर थाना व चकमेहसी थाना में नए अपर थाना अध्यक्ष एसपी विनय तिवारी ने नियुक्त किया है।जिसमें विशद विश्वास को कल्याणपुर थाने का अपर थाना अध्यक्ष बनाया गया है।वही शंभू कुमार सिंह को चकमेहसी थाने का अपर थाना अध्यक्ष बनाया गया है।बता दे की कल्याणपुर थाना के अपर थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम का तबादला दलसिंह सराय थाने में किया गया है ।जिसके बाद कल्याणपुर थाने में विशद विश्वास को बनाया गया है।अवर पुलिस निरीक्षक विश्वास का समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी से कल्याणपुर थाने में एक दिन पूर्व ही तबादला किया गया था।