बिहार में एक बार फिर से एनडीए सरकार का गठन हुआ है।जिसको लेकर भाजपा सहित जदयू कार्यकर्ताओ में खुशी है।एनडीए सरकार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी व प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाएं जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।बधाई देते हुए चकमेहसी भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा,महेश चौरसिया,राहुल रमन,पूर्व मुखिया विजय शर्मा,अर्जुन पासवान, मणि भूषण कुमार,दीपक गुप्ता आदि ने इसके लिए भाजपा नेतृत्व का आभार जताया है।