कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख कृष्णा देवी,कल्याणपुर थाना पर अपर थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम ,मनरेगा कार्यालय पर पीओ महेश भगत,पंचायत समिति भवन पर प्रमुख व उप प्रमुख दीपक राय,राजद प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष राम बाबू राय, जदयू प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,भाजपा चकमेहसी मंडल पर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा,गोराई पंचायत भवन पर मुखिया अनीश कुमार, करुआ दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति पर सचिव डॉ जितेंद्र प्रसाद, सोमनाहा पंचायत भवन पर मुखिया राधा देवी,मालीनगर पंचायत भवन पर मुखिया मंजू देवी ने गणतंत्र दिवस पर झंडांतोलन किया।इसके साथ कल्याणपुर के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर गणतंत्र दिवस पर शान से तिरंगा फहराया गया।वही प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भी झंडा तोलन हुआ।इस मौके पर हर जगह लोगो की भीड़ रही ।जहां झंडे को लोगो ने सलामी दी।प्रखंड मुख्यालय पर झंडा तोलन में बीडीओ देवेंद्र कुमार, सीओ कमलेश कुमार, ओम विकास सहित अधिकारी मौजूद थे।