कल्याणपुर प्रखंड के बरहेता और पुरुषोत्तमपुर पंचायत में बुधवार को उपप्रमुख दीपक राय ने 500 से अधिक गरीब निसहाय के बीच कम्बल का वितरण किया।जिसमें भगवानपुर , गोरना ,पुरुषोत्तमपुर सहित विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों को बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए कम्बल का वितरण किया गया।ठंड में उप प्रमुख द्वारा कंबल वितरण को सराहनीय कार्य बताते हुए लोगो ने खुशी व्यक्त किया। मौके पर जगदीश भंडारी, विकास राय,संजीत राय आदि उपस्थित थे।