कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी भाजपा मंडल अंतर्गत सोमनाहा पंचायत के चौकसीमा,मिर्जानगर और मनियारपुर गांव में मंगलवार को भाजपा चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में अयोध्या से आई पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र का घर घर वितरण किया।वही लोगों ने आगामी 22 जनवरी को घर पर 5 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया।मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मणि भूषण कुमार, मंडल महामंत्री सुशील मालाकार, मंडल उपाध्यक्ष महेश चौरसिया, सोमनाहा उप सरपंच विश्वनाथ महतो, कुंदन कुमार,विमलेश भगत,लालबाबू महतो, सोमनाहा पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार, नवल किशोर महतो आदि शामिल थे!