कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के पुरुषोतमपुर और तीरा पंचायत में सोमवार को विकसित भारत-संकल्प यात्रा के तहत मोदी गारंटी रथ पहुंची। जिसको देखने काफी अधिक संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा उतरी मंडल अध्यक्ष तेजनारायण राम ने किया।संचालन भाजपा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने किया। दोनों पंचायत के कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों ने केंद्र सरकार को योजनाओं की जानकारी लोगो को दिया।मौके पर किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 18 योजनाओं की विस्तृत से जानकारी दिया। मौके पर मुखिया कविता देवी,सिकंदर राय,राकेश कुमार माया,मुखिया अर्चना कुमारी,आशीष पटेल आदि उपस्थित थे।