कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मालीनगर व कलौंजर पंचायत में गुरुवार को विकसित भारत-संकल्प यात्रा के तहत मोदी गारंटी रथ पहुंची। मोदी गारन्टी रथ कार्यक्रम का संचालन चकमेहशी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल सिंह ने कृषि विभाग से संबंधित जानकारी लोगो को दी।इसके साथ प्रखंड व पंचायत के पदाधिकारियों ने अपने अपने विभाग के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच रखा।मौके पर शुशील मालाकार ,पूर्व मुखिया विजय शर्मा,मुखिया प्रतिनिधि मन्नी सिंह,केशव महथा,मुखिया सुनील पासवान,राहुल रमन ,संजीत पांडे, आदि शामिल रहे।