कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के भाजपा चकमेहसी मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हजपुरवा पंचायत के बख्तियारपुर गांव में हर घर अयोध्या से आए हुए अक्षत एवं निमंत्रण पत्र का वितरण किया।इसके साथ आम जनों से 22 जनवरी को अपने गांव को अयोध्या एवम हर मंदिर को राममय कर अपने घरों पर भव्य दीपोत्सव मानने का आग्रह किया। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, शक्ति केंद्र प्रमुख दीपक गुप्ता, अनीश त्रिवेदी, अंकित त्रिवेदी,नीतीश कुमार, मुकुंद ठाकुर,आयुष ठाकुर, प्रदीप राय, अवधेश ठाकुर, संतोष राय, श्रीकृष्ण ठाकुर, तपेश्वर राय, प्रमोद कुशवाहा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।