कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर पंचायत में बुधवार को विकसित भारत-संकल्प यात्रा के तहत मोदी गारंटी रथ पहुंची।मोदी गारन्टी रथ कार्यक्रम का संचालन चकमेहशी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा ने किया।कार्यक्रम में विडिओ देवेंद्र कुमार ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल सिंह सहित अन्य विभाग के पदाधिकारियों ने अपने अपने विभाग के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच रखा।