कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी पंचायत के यदुमेहसी व उत्तरी घोघराहा के साथ बेलसंडी पंचायत के वार्ड 2,3 में चकमेहसी भाजपा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या से आई पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र का वितरण किया। मौके पर भाजपा कल्याणपुर विधानसभा आईटी सेल संयोजक अंकित कुमार त्रिवेदी, आईटी सेल के चकमेंहसी मंडल के सह संयोजक नितेश कुमार, उमाशंकर ठाकुर, अंजनी चौधरी, देवेंद्र चौधरी, अजय ठाकुर, विपिन चौधरी, राजन चौधरी, नीरज चौधरी आदि कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।