कल्याणपुर प्रखंड के भाजपा दक्षिणी मंडल में मंगलवार को राम जन्मभूमि अक्षत सह निमंत्रण हेतु एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर ने किया। मौके पर कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ भगवान श्री राम का चरित्र का वर्णन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित बिहार भाजपा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के कार्यकारी संयोजक ने इस देश के लिए गौरव करने वाला समय को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से लगने का अनुरोध किया।वही कार्यकर्ताओं को घर-घर अक्षत और 22 जनवरी को प्रभु श्री राम का पूजा अर्चना और अपने घर में दीप उत्सव जलाने कि बातें कहीं गई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।