विद्यापतिनगर प्रखंड के साहिट पंचायत भवन परिसर में शनिवार को मुखिया नमिता सिंह, पंचायत सचिव राजकिशोर सिन्हा के द्वारा गरीब, असहाय, वृद्ध महिला और पुरुष के बीच कंबल का वितरण किया गया। वही मुखिया पति लालबाबू सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल को गरीब असहाय व वृद्ध लोगों के बीच वितरण किया गया है। कंबल मिलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।