विद्यापतिनगर। थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। राजस्व पदाधिकारी वागीशा प्रियदर्शी एवं थाना अध्यक्ष फिरोज आलम की उपस्थिति में जनता दरबार में कुल 4 मामले की सुनवाई की गई जिसमें 3 मामले का निष्पादन किया गया। बाकी मामले के लिए अगले शनिवार को उपस्थित होने के लिए दोनों पक्षों को कहां गया। सुनवाई के दौरान भूमि विवाद से जुड़े एक नया आवेदन भी प्राप्त हुआ। ये जानकारी आरओ ने दी। उन्होंने आगे बताया कि जमीन सम्बन्धित विवाद के निपटारे हेतु प्रत्येक शनिवार को थाने में जनता दरबार लगाकर विवाद का निपटारा किया जाता है। जनता दरबार के आयोजन के अवसर पर पूर्व मुखिया अरुण कुमार झा, राजस्व कर्मचारी अंशु राय सहित जनता दरबार में आए फरियादी उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
