कल्याणपुर थाना के मुक्तापुर उच्च विद्यालय के समीप ठाकुरबारी परिसर में रविवार को क्षेत्र के गणमान्य बुद्धिजीवी लोगों के द्वारा समस्तीपुर दरभंगा मुख्य पथ पर मुक्तापुर गुमती के ऊपर आरओबी निर्माण को कराए जाने को लेकर एक बैठक की गई। मौके पर संघर्ष समिति का गठन भी किया गया।जिसकी अध्यक्षता के लिए सर्व सम्मति से सुरेश राय को मनोनीत किया गया। मौके पर उपस्थित नगर निगम के मेयर अनीता राम की ओर से भुवनेश्वर राम ने संघर्ष समिति को यह आश्वासन दिया कि बैठक में लिए गए आरओबी निर्माण कार्य इस जगह की बहुत पुरानी मांग है।इसके लिए संघर्ष समिति के गठन का स्वागत योग्य कदम है।इसके लिए पूरा समय देने की बात कही। वही नगर निगम के मेयर की ओर से भरोशा दिलाया कि इस प्रस्ताव को नगर निगम से पारित कर बिहार सरकार व केंद्र सरकार के रेलवे विभाग को भेजने की बात कही गई है।वही ढांचागत निर्माण समिति से भी क्षेत्र के विकास के लिए विस्तृत जानकारी दी। मौके पर उन्होंने बताया कि पूर्व से यह क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र ही था। इस बार नगर निगम के क्षेत्र परिसीमन में कुल सोलह पंचायत को शामिल किया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।