आगामी 5 नवंबर को देश के गृह मंत्री अमित शाह के मुजफ्फरपुर की धरती पर जनसभा का आयोजन हो रहा है! उसमें भाजपा चकमेहसी मंडल से अधिक से अधिक संख्या में प्रत्येक पंचायत के कार्यकर्ताओं को शामिल होने के विषय पर आज भाजपा चकमेहसी मंडल कार्यालय मटियारा चौक पर बैठक सम्पन्न हुई! मौके पर चकमेहसी भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, विजय शंकर ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, अर्जुन पासवान,मुकुंद कुमार पांडे, मंडल महामंत्री सुशील मालाकार, हजपुरवा शक्ति केंद्र प्रमुख दीपक कुमार गुप्ता, मनोज कुशवाहा ,उमेश ठाकुर, बंगाली लाल कुशवाहा, नीलेश कुमार अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे!