विद्यापतिनगर सर्किल इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश ने शुक्रवार को विद्यापतिनगर थाना का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष फिरोज आलम को कई निर्देश दिया। कहा कि वर्तमान घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस को चौकस रहना होगा। कहा कि पुलिस की चुस्ती ही उसके महत्व को बढ़ाता है। सुस्ती से पुलिस की कार्य प्रभावित होता है। थाना में कांडों की समीक्षा करते हुए लंबित कांड को शीघ्र अद्यतन करने की सलाह दी। शराब के खिलाफ अभियान चलाते रहने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित कार्य को न होने दें। क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतने और सघन गश्ती करने का निर्देश दिया। गुप्त संवाद को अनदेखी न कर उस पर अपनी तरफ से सत्यापन कर कार्रवाई करने को कहा। इंस्पेक्टर ने थानाध्यक्ष से कहा कि क्षेत्र में घटने वाली छोटी घटना को व अपराधियों को नजरअंदाज न करें, वे कभी भी बड़ी घटना को अंजाम देकर आपकी शांति भंग कर सकते हैं। ऐसे अपराधियों पर नकेल अवश्य कसें। कहा कि थाना में वैसे लोगों को चिन्हित करें जो लंबे समय से शराब के कारोबार से जुड़े हैं। उनकी गतिविधियों पर निगाह रखते हुए उन पर कार्रवाई करें। निरीक्षण के क्रम में एसआइ शम्भू कुमार सिंह, प्रमोद कुमार रंजन, अभय कुमार मिश्रा, सुरेश पासवान, विजय कुमार यादव, रंजीत कुमार सिंह सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
