पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने गुरुवार की देर शाम विद्यापतिनगर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, हवालात सहित थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। थानाध्यक्ष फिरोज आलम से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में गहनता से जानकारी ली। इस दौरान एसपी ने थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। देर शाम तक एसपी थाने के विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ता से बारी बारी से कांडों की समीक्षा कर रहे थे। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश, एसआई शंभू कुमार सिंह, अभय कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार रंजन, एएसआई रंजीत कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों का कार्य संतोषजनक है। अपराध नियंत्रण की दिशा में अंतर जिला के बदमाश गिरोह पर विशेष नजर बनाएं रखने संबंधी निर्देश दिया गया है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें