विद्यापतिनगर। प्रखंड मुख्यालय साहिट पंचायत के वार्ड दस में सड़क पर जल निकासी अवरुद्ध था। इस वजह से गंदा पानी सड़क पर ही बह रहा था। जिससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नाला निर्माण कार्य प्रारंभ होने से लोगों में हर्ष का माहौल है। मुखिया प्रतिनिधि लालबाबू सिंह ने बताया कि यह नाला राजेश चौरसिया के घर से फुलेंद्र साह के घर तक ढ़क्कन युक्त निर्माण कराया जा रहा है। जिसका प्राक्कलन राशि लगभग 11 लाख 59 हजार की लागत से निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में सड़क पर पानी लग जाता था और गांव से पानी निकलने का साधन नहीं था, जिसकी वजह से जलजमाव की समस्या बनी रहती थी। समस्या को देखते हुए नाला का निर्माण कार्य शुरु करवाया गया है। जिससे गांव टोला में जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगा।
