विद्यापतिनगर। जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे। डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। इस बार विद्यापतिनगर थाना में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचे थे। जनता दरबार में 11 मामला सामने आया। जिसमें मौके पर दो मामले निष्पादित हुए। नौ मामले में दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने एवं कागजातों की कमी के कारण मामले का निष्पादन नहीं हो सका। राजस्व पदाधिकारी वागीशा प्रियदर्शी व थानाध्यक्ष फिरोज आलम की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर स-समय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। डीएम योगेंद्र सिंह व एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। जिसमे सुलह के आधार पर थानों में लगने वाले जनता दरबार में मामलों का निष्पादन किया जाता है।