विद्यापतिनगर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु रंजन सिंह की अध्यक्षता में विद्यापति प्लस टू विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह हीरा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मजबूती कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं के बदौलत कामयाबी मिलती है। कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी नहीं चल सकती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर बिहार के सभी जिले में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक किया जा रहा है। जिसमें कार्यकर्ताओं को अपनी बूथ कमिटी बनाकर इसकी सूची जमा करने का निर्देश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कमिटियों की सूची अपने जिलाध्यक्ष को जमा कर दे। वही समस्तीपुर विधानसभा प्रभारी सुगीता सिंह ने कहा कि जिस पंचायत में कमेटी नहीं बनाई गई है, वहां जल्द ही कमेटी बनाई जाएगी। जिला प्रभारी रणविजय चौरसिया ने कहा कि नीतीश सरकार हर मोर्चा पर विफल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि जन सरोकार के मुद्दे को मजबूती से उठायें। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों को जन जन तक पहुंचाना है। चिराग ही बिहार का समुचित विकास कर सकते है। वही जिला संगठन प्रभारी सह मोहिउद्दीन नगर विधानसभा प्रभारी कैलास पासवान ने बैठक की संचालन करते हुए कहा कि लोजपा बिहार को प्रथम पायदान पर लाना चाहते है। बिहार के युवाओं की बेरोजगारी दूर करना चाहते है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार की नई दिशा दे सकते हैं। हमें उनको मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि सभी प्रकोष्ठ की सूची जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश कार्यालय में जमा कराया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी 2024 एवं 25 में होने वाले चुनाव कार्यकर्ता की बदौलत ही जीतेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की बात करते हुए कहा कि उनका कहना है कि संगठन नहीं तो हम नहीं। लोजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस बैठक में मो.याकूब, फुलेंद्र पासवान, सोनू कुमार ठाकुर, अभिनाश कुमार झा, चंदन पासवान, विजय पासवान, विकास महतो, गौतम कुमार मिश्रा, राजगीर पासवान, दयानंद ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
