विद्यापतिनगर। प्रखंड के कांचा पंचायत के शिक्षक महेश प्रसाद राय की पुत्री कविता राय ने सरकार द्वारा ली गई वर्ग एक से पांचवा तक के शिक्षक भर्ती की बीपीएससी की परीक्षा में सफलता पाई है। जिसके लिए कविता को बेगुसराय जिला में दिया गया है। कविता की इस सफलता से गांव के लोगो में खुशी का माहौल बना है। कविता कहती है की यह तो उसकी शुरुआत है। उसे आगे की परीक्षा में भी सफल होकर बरा काम करके दिखाना है। सफलता का श्रेय उसके अपने परिजनो और शिक्षको को दी है। उसके सफलता पर प्रमुख रूबी कुमारी, मनीष कुमार यादव, सूर्येश्वर प्रसाद राय, एचएम राज कुमार झा आदि बधाई दी है।