प्रखंड के फुलहारा गांव में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा के आवास पर बुधवार को भाजपा कल्याणपुर विधानसभा की कोर कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा संयोजक इंद्रमणी सिंह गुड्डू एवं संचालन कल्याणपुर दक्षिणि मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर ने किया।बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक उमेश प्रसाद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, लोकसभा प्रभारी रंजन गौतम, लोकसभा विस्तारक जय नारायण यादव, विधानसभा सह संयोजक कामोद यादव, मंडल अध्यक्ष पूसा रंजीत शर्मा, मंडल अध्यक्ष चकमेहसी ओम प्रकाश कुशवाहा, मंडल प्रभारी विकास पांडेय, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुधीर शर्मा उपस्थित रहे।
