मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के सिबैसिंह पुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 14 के नंदिनी गांव के कहार टोली में बुधवार को सुखा राशन का वितरण किया गया। वहीं सेविका बिना देवी के द्वारा बच्चों और गर्भवती माताओं के बीच टेक होम राशन के तहत सभी पोषाहार के बीच वितरण किया गया। जिसमें खुशबू देवी उषा देवी शोभा कुमारी राधा देवी काजल देवी विवा देवी माया देवी पूजा कुमारी सुलेखा कुमार देवी आदि सहित कई सेविका मौजूद थी।