31 जनवरी से शुरू होगा प्लस पोलियो अभियान। इस वर्ष 31 जनवरी को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जाएगी। चौपारण प्रखंड में भी पल्स पोलियो की खुराक 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पिलाई जायेगी। प्रखंड के सभी केंद्रों पर 31 जनवरी को पल्स पोलियो वर्कर के द्वारा शून्य से पांच वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जायेगी तथा 1 और 2 फरवरी को गृह भ्रमण करके छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा। चौपारण प्रखंड में इस बार लक्ष्य रखा गया है कि पहले ही दिन केंद्रों पर ही कम से कम 80 प्रतिशत बच्चों को पोलियो खुराक पिला दी जाए। इस संबंध में आंगनबाड़ी वर्कर और सहिया दीदी द्वारा अपने क्षेत्र में प्रचार भी किया जा रहा है। धन्यवाद ।