चौपारण प्रखण्ड में बेला पंचायत के भुसंडी ग्राम में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन स्थानीय विधायक उमाशंकर अकेला ने किया। पैक्स अध्यक्ष सियाराम सिंह व संचालन प्रबंधक काशी यादव हैं। इस पैक्स से प्रखंड के कई ग्राम के कृषक लाभान्वित होंगे। अध्यक्ष ने बताया कि धान क्रय का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रुपए है। इस पर ₹183 का बोनस भी दिया जा रहा है। धान का क्रय निबंधित किसानों से ही किया जाएगा। निबंधित किसान का आधार कार्ड, जमीन की रसीद, बैंक का खाता की छाया प्रति तथा मोबाइल नंबर भी होना चाहिए। किसानों को राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाएगा।
