टमाटर के साथ अगर आलू और प्याज के दाम में भी बढ़ोतरी होती है तो चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई- सितंबर) में खुदरा महंगाई दर छह प्रतिशत तक पहुंच सकती है। यह आशंका एसबीआई ईकोरैप की रिपोर्ट में जाहिर की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक टमाटर के दाम में बढ़ोतरी को अगर आलू-प्याज का साथ नहीं मिला तो दूसरी तिमाही में महंगाई दर 5.8 प्रतिशतके आसपास रह सकती है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया है कि केंद्र सरकार की सोशल साइट्स पर कड़ी नजर है। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर के अलावा सरकार फोन कॉल की भी रिकॉर्डिंग करवा रही है। व्हाट्सएप और फोन कॉल्स के लिए नए संचार नियम लागू हो रहे हैं। जिसके तहत सभी कॉल्स को रिकॉर्ड कर उन्हें सुरक्षित रखा जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला से हमारी श्रोता , मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहती है कि उनके पोषण बगीचा में सब्ज़ियों की खेती में कीड़ा लगा हुआ है। खीरा में भी कीड़ा लगा है ,इसकी दवाई की जानकारी चाहिए
बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला के हरलाखी प्रखंड के बरही ग्राम से शीला साहू की बातचीत मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से हुई। महिला बताती है कि उनका सब्ज़ी का लतर में कीड़ा लग रहा है। 12 ,13 फ़ीट का लतर है इसके लिए दवाई की जानकारी चाहिए।
भारत में लगातार कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। 12 जुलाई 2023 को सक्रिय मामलों की संख्या 1,413 के आसपास बनी रही । 11 जुलाई 2023 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,420 थी, जबकि 10 जुलाई को इनकी संख्या 1,431 दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 46 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 53 लोग कोविड-19 से उबरे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जब किसी भी व्यक्ति में संतोष का गुण होता है, तो वह बहुत ही ईमानदार और सु:खी इंसान होता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
परिस्थिति कैसी भी हो कभी घबरा कर गलत निर्णय नहीं लेना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
इस वर्ष उत्तर भारत में मानसून की बारिश से काफी तबाही मच रही है। कहीं पुल ढह रहे हैं तो कहीं भूस्खलन हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बीते 24 घंटे से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्य में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में आगामी 24 घंटे में भारी बारिश होने का अनुमान है।
शिक्षा का स्तर दुरुस्त करना है तो शिक्षकों की गुणवत्ता पर सबसे पैनी नजर रखनी होगी। इसे ध्यान में रखते हुए बड़ी पहल हुई है। इसके तहत देश भर के ऐसे सभी अमानक शिक्षक शिक्षण संस्थानों को बंद किया जा रहा है, जो बगैर पढ़ाए-लिखाए ही डिग्री बांट रहे है।अब तक ऐसे करीब आठ सौ संस्थानों को शुरुआती जांच में ही गंभीर अनियमितता पाए जाने के बाद बंद किया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
केंद्र सरकार देश के सभी वर्गों के लिए कई तरह की योजनाएं आई है। जिसका उद्देश्य हर वर्ग के लोगों की सहायता करना है। लेकिन आजकल कुछ शातिर लोगों ने इसे ठगी का नया धंधा बना लिया, जिसके चलते तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों से ठगी करते हैं। अब ऐसा ही एक मैसेज लिंक के साथ लोगों के फोन में तेजी से भेजा जा रहा है,। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
