बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता मोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक शांतिपूर्ण वातावरण में में दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय मधुबनी जिला के बाबूबरही के विभिन्न इलाकों में दुर्गा पूजा शांति वातावरण में मनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमन मुरारी एवं थाना अध्यक्ष चंद्रमणि के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मधवापुर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए विभाग ने राहत की खुशखबरी दी है। बिल में होने वाली गड़बड़ियों को दूर करने के लिए अब उपभोक्ताओं को ऑफिसों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब उनके बिल विपत्रों का सुधार स्थानीय स्तर पर ही किया जायेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए अब पॉवर सब स्टेशन में साप्ताहिक विशेष कैंप लगाने की मंजूरी दी है। यह जानकारी कार्यपालक विद्युत अभियंता सुनील कुमार ने शुक्रवार को साहरघाट में दी। उन्होंने कहा कि मधवापुर प्रखंड के पॉवर सब स्टेशन परिसर में हरेक शनिवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत आज 14 अक्टूबर 2023 से की जायेगी। उन्होंने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित जगह पर पहुंच कर अपनी समस्या का हल कराएं।
दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले उत्सवों के दौरान डीजे बजाने की शिकायत मिलने पर, साउंड सिस्टम को जब्त कर लिये जाने की चेतावनी सीओ रामकुमार पासवान ने समिति के अध्यक्षों को साहरघाट में दी। वे विधि व्यवस्था मजबूती और शांति कायम रखने के लिए थाना पर शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। नव नियुक्त थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने साउंड सिस्टम संचालकों को भी बैठक के माध्यम से संदेश दिया कि वे लोग दुर्गापूजा के लिए डीजे की बुकिंग ओके नहीं करें। अन्यथा, कानून की सजा झेलने के लिए तैयार रहें। थानाध्यक्ष ने कहा कि बैठक में शामिल थाना क्षेत्र को लोगों के आग्रह पर नीजी उत्सव में भी डीजे साउंड को प्रतिबंधित करने विषय पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा पूजा पंडालों में राजनीतिक संकेतों को नहीं दर्शाने और अन्य धर्मों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से संबंधित गतिविधि नहीं करने की अपील पुलिस ने लोगों से की। उधर मधवापुर थाना पर भी थानाध्यक्ष राजकुमार मंडल ने पुलिस पब्लिक की बैठक की। कार्यक्रम में शांति के माहौल में दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न करने का निर्णय लिया गया। दोनों कार्यक्रम में अनेक स्तर के जनप्रतिनिधि, संगठन प्रमुख व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
भारतमाला परियोजना के तहत मंजूर सड़क का रूट साहरघाट में बदलवाने की सामूहिक अर्जी क्षेत्रवासियों ने डीएम से लगायी है। बाजार का अस्तित्व बचाने और विकास के नये रास्ते खोलवालने के लिए दर्जनों लोगों ने डीएम को संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदनपत्र दिया है। आवेदकों ने पत्र में लिखा है कि नये और पुराने सर्वे नक्शों में अंकित सड़क के मुताबिक भारतमाला परियोजना की सड़क को बाबा मस्तराम कुटी से पश्चिम होकर बाईपास नैश्नल हाईवे में मिलवाया जाय। ऐसा करने से जहां एक ओर मृतप्राय जमीन का भाग्योदय हो जयेगा। वहीं दूसरी ओर विकास के कई रस्ते खुल जायेंगे। लोगों को रोजगार के नये रास्ते मिलने, ट्रॉफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलने और दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम होने का बड़ा फायदा मिलने की चर्चा आवेदकों ने डीएम को लिखे गये पत्र में की है। लोगों ने आवेदन के साथ नये और पुराने सर्वे के नक्शों की प्रतियां संलग्न किये हैं। महेश भगत, सोनू भगत, सरदार अजीत सिंह, विद्यासागर पंजियार, डॉ. अमरनाथ झा, गरीब भगत आदि लोगों के नाम आवेदकों में शामिल हैं।
सार्वजनिक स्थलों पर और सामाजिक तत्वों द्वारा ओड किया जा रहा है
आपदा प्रबंधन से संबंधित एक विद्यार्थी ने पूछा सवाल
एक विद्यार्थी ने शिक्षा में सामाजिक विज्ञान में लिखी गई कहानियों को ना समझने की बात कही
जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में पंचायत के ग्रामीण उपस्थित हुए और सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जाना तथा अपनी समस्याओं से अधिकारी को रूबरू कराया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रिपोर्ट:-एसके दीपक-मधवापुर डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने उतरा हाईस्कूल के मैदान में कहा कि सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित जनता का फीडबैक लेना जनसंवाद का प्रधान उद्देश्य है। वे सीओ रामकुमार पासवान के नेतृत्व में आयोजित जनसंवाद मंच से पंचायतवासियों की समस्या जानने के लिए वहां पहुंचे थे। डीएम ने जलजीवन हरियाली, स्वच्छता और महिला स्वावलंबन विषय पर प्रमुखता से चर्चा कर इन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बाल विकास परियोजना द्वारा लगाये गये पोषण स्टॉल का निरीक्षण करने के दौरान छह माह के बच्चा को खीर खिला कर अन्नप्राशन कराया। एसपी सुशील कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच एक गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार का किट भेंट कर कुपोषणमुक्त समाज निर्माण में भागीदारी देने का संदेश दिया। एसपी ने क्राइम कंट्रोल के लिए सहयोग करने की अपील आमलोगों से की। जनसंवाद मंच से कई योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम के दूसरे चरण में डीएम ने लोगों की समस्या से संबंधित आवेदन लिये। साथ ही जांचोपरांत उसका निदान कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की शुरूआत आरएनजे इंटर कॉलेज की बच्चियों द्वारा स्वागतगान से की गयी। मुखियापट्टी, पिहवारा, सलेमपुर, उतरा और साहर दक्षिणी पंचायत के मुखिया ने पदाधिकारियों को मिथिला पेंटिंग, पौधा और पाग भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम ने जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और मधवापुर इलाके के जनप्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला स्तर के अनेक पदाधिकारियों समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।
रिपोर्ट:-एके दीपक, मधवापुर। सूवे के कई हिस्सों मीडियाकर्मियों पर हो रहे हमलों के खिलाफ साहरघाट में सीपीआई माले के लोगों ने प्रतिरोध मार्च निकाला। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला कमेटी के सदस्य श्याम पंडित ने कहा कि उनका यह आंदोलन पिछले नौ अक्टूबर से चल रहा है। आगामी 15 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न हिस्सों में इस मुद्दा पर आंदोलन जारी रखने की जानकारी उन्होंने दी। नेतृत्वकर्ता ने कहा कि लोगों की समस्या को निष्पक्षता से रखने वाले पत्रकारों की आजादी के लिए सरकार को गंभीर नहीं होना दुखद है। आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मीडियाकर्मियों के हमलावरों की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कार्रवाई करने से संबंधित कई मांगे सरकार से की। आंदोलनकारियों में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुई।
