राजीव की डायरी कार्यक्रम के तहत श्रोता से बात करते हुए

अपनी आजीविका के लिए क्या परिश्रम करती हैं बता रही हैं एक श्रोता

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड में श्री शनि देव मंदिर की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे 501 कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। ये शोभा यात्रा मानसिंहपट्टी मंदिर प्रांगण से निकली। इसके बाद ब्लॉक रोड होते हुए थाना चौक, चैती दुर्गा मंदिर से होते हुए बभनदेई पोखड़ से जल भरा। इसके बाद वापस मंदिर में वापस आई। पूरे रास्ते भक्त शनि देव का जय घोष करते हुए निकले। कलश यात्रा को भव्य बनाने के लिए कई बैंड वाले भी शामिल हुए थे। इसके साथ ही 501 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं सहित कलश यात्रा में भाग लिए । शोभा यात्रा जहां से निकली लोग अपने आप कलश यात्रा में शामिल होते गए। यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्वयंसेवी भक्तों की कई टोली पूरे रास्ते सजग थी। शनिदेव का ये मंदिर कई मायनों में शहर के बाकि मंदिरों से अलग है। मौकों पर बासोपट्टी पश्चिमी मुखिया पति भरत लाल मंडल,पूर्व मुखिया पति रामपुकार मंडल सहित सभी ग्रमीणों मौजूद रहे

तालीमी मिशन 2050 के तहत ऑल इंडिया मिली काउंसिल के वफा का हल्का में चल रहा है दौरा

सूर्य विहार में भी हैं आशा दीदी हड़ताल पर

बिहार सरकार के तत्वाधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

एक छात्रा अपने जीवन के उद्देश्य के बारे में बता रही है

आजीविका चलाने के लिए क्या करना चाहिए सुनिए

ऑल इंडिया मुशायरा असुरा में आयोजित किया जा रहा है जिसके अध्यक्ष डॉक्टर शकील अहमद है

रिपोर्ट:-एसके दीपक, मधवापुर। दशहरा बीतने के बाद भी उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक साहरघाट की शाखा में बैंककर्मी नहीं आये। इस वजह से ग्राहकों का कार्य बाधित होने के दौरान गुरुवार को मैनेजर से विवाद हुआ। खाताधारी सुमित्रा देवी ने बताया कि 10-20 मिनटों का कार्य केवाईसी कराने के लिए बैंक वाले कई दिनों से दौड़ाते हैं। दशहरा पर्व के मौके पर भी उन्हें राशि नहीं दी गयी। 18 अक्टूबर का भरा हुआ चेक दिखाती हुई महिला ग्राहक ने कहा कि उन्हें एस सप्ताह बाद गुरुवार को भी राशि नहीं दी गयी। इतना ही नहीं उन्हें राशि लेने के लिए फिर चार दिन बाद सोमवार को बैंक आने की बात कही गयी। छोटे मोटे कार्यों के लिए बार बार दौड़ाने की शिकायत उस बैंक के ग्राहक सविता कुमारी, अगहनी देवी, कोमल देवी सहित कई महिलाओं ने की। इस संबंध में पूछे जाने पर ब्रांच मैनेजर राकेश कुमार पासवान ने कहा कि उनके कर्मचारीगण छुट्टी पर हैं। इसलिए कार्यों में परेशानी आ रही है। सोमवार से स्थिति सामान्य हो जायेगी।