रिपोर्ट:-एसके दीपक-मधवापुर। 3500 कलशयात्रियों के साथ सीमा पर मटिहानी व मधवापुर से नौ देवियों की झांकी सजी रथयात्रा निकाली गयी। दोनों उत्सवों के आकर्षण को देखने के लिए सीमा पर भारत नेपाल के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मटिहानी टीम का नेतृत्व वहां के मेयर हरि मंडल और मधवापुर महोत्सव की अगुवाई पूर्व मुखिया नीलाम्बर मिश्र कर रहे थे। कार्यक्रम में चलायमान संकीर्तन मंडली की प्रस्तुति, नृत्यांगनाओं की कलाएं, घोड़सवारों की मुश्तैदी, पुलिस टीम की सक्रियता और स्वयंसेवकों भूमिका का समन्वय आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। श्रीलक्ष्मीनारायण सरोवर मटिहानी से दोनों टीम की कलशधारियों ने जल भरे। उधर रैमा में त्रिपुर सुंदरी सप्त भगिनी कलश शोभायात्रा की कन्याओं को कलश देकर मुखिया प्रतिनिधि राम प्रसाद साह ने विदा किया। मधवापुर प्रखंड का इलाका भक्ति के वातावरण में सरावोर दिख रहा है।