शहर के छतौनी बस स्टैंड में यात्री सुविधा नदारद है। यहां सुविधा के नाम पर एक यात्री प्रतिक्षालय है। लेकिन उसका भी खास्ता हाल है। यात्री पतिक्षालय बाइक स्टैंड के रुप में बन गया है। यहां गंदगी का आलम पसरा रहता है। यात्री प्रतिक्षालय भी जर्जर हो चला है। उसके छत की परते टूट कर गिर रही है। इसके साथ ही यात्री प्रतिक्षालय में रौशनी की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण यात्री असुरक्षा महसूस करते हैं। वहीं बस स्टैंड में सार्वजनिक पेयजल की व्यवस्था नहीं रहने के कारण गर्मी के दिनों में यात्रियों को काफी दिक्कतें होती है। सबसे ज्यादा असुविधा महिला यात्रियों को होती है। बस स्टैंड में यूरिनल की सुविधा मौजूद नहीं रहने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है