थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव के समीप अरेराज बेतिया मुख्य मार्ग पर पेड़ से एक बाइक टकरा गई जहां बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। पश्चिमी चंपारण जिला के जगदीशपुर थाना अंतर्गत मोतीपुर हलखोरवा गांव निवासी शिवशंकर यादव का 18 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार व शिवनाथ यादव का पुत्र अर्जुन कुमार अरेराज मंदिर से पूजा कर बाइक से अपने घर अन्य दोस्तों के साथ लौट रहे थे।