तुरकौलिया थाना क्षेत्र के भेला छपरा गांव के समीप देर शाम लापरवाह कार की ठोकर से महिला की मौत हो गई। ठोकर मारने के बाद कार भी असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार में सवार व चालक फरार गए। मृतका का का नाम सुगी खातून है जो पटखौलीय गांव की रहने वाली थी। मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 28 ए को 1 घंटे तक जाम कर दिया ।
