मधुबन थाना के कृष्णानगर गांव के सरेह में विद्युत प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ किसान की मौत गुरूवार को हो गयी है। मृत किसान कृष्णानगर गांव के निवासी शिवजी राय(62) थे। खेत पटवन करने के लिए विद्युत का तार गांव के सरेह में बिछाया गया था। इसी क्रम में वह करंट की चपेट में आ गए हैं।