संग्रामपुर में ट्रैक्टर की ठोकर से एक बालक की मौत हो गई। मृतक बालक सुलेमान मिंया का 12 वर्षीय पुत्र रेहान आलम गांव संग्रामपुर कन्हैया टोला का निवासी था। दुर्घटना के बाद ग्रामीण सीएचसी ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को मोतिहारी भेज दिया गया।
