जिले में अलग अलग सड़क हादसों में सोमवार को दो की मौत हो गयी । वहीं एक की मौत सड़क दुघर्टना में हुई जख्मी के इलाज के दौरान हो गयी। एक चिरैया व दूसरा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासी है। चिरैया थाना क्षेत्र के सेनुवरिया गांव के समीप सोमवार को लापरवाह स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों जख्मी युवकों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी जिसकी पहचान राकेश ठाकुर के रुप में हुई है। वह पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के थरवीटिया गांव का रहने वाला है। वहीं जख्मी युवक का नाम लखेन्द्र ठाकुर है वह भी थरबीटिया गांव का निवासी है।
