राजेपुर थाना क्षेत्र के भुवालीडीह गांव में गुरुवार की देर शाम बांस की टाट को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। जिसमें बड़े भाई मनोज राम, उसकी पत्नी कांति देवी, मंझले भाई अशोक राम की पत्नी निर्मला देवी व उसके परिवार के सदस्यों ने मिलकर लाठी और दाब से पीटकर छोटे भाई दिनेश राम (25) की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के ससुराल मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपटी थाने के बनघरा से ससुर फगुनी राम, सास सुनीता देवी, साला रुपेश राम व अन्य परिवार के लोग भुवालीडीह पहुंचे।
