शौच के लिए रात में घर से निकली नाबालिक लड़की को उठाकर दुष्कर्म करने का मुख्य आरोपी पुलिस दबिश के बाद शनिवार को कोर्ट में सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाला युवक बभनौलिआ गांव के सुरेंद्र राम का पुत्र अखिलेश कुमार राम है। थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग लड़की को उठाकर घर में ले जाकर दुष्कर्म किया गया था। पीड़ित लड़की के मां के आवेदन पर तुरकौलिया थाना में केस दर्ज किया गया था। जिसमें तीन लोगों को आरोपित किया गया है। आरोपियों में बभनौलिया गांव के अखिलेश कुमार राम, उसके पिता सुरेंद्र राम व उसकी मां शामिल है।2 मई की देर रात लड़की शौच करने निकली थी।