प्रखंड कार्यालय बंजरिया के सभागार में 27 दिसम्बर से लेकर 29 दिसम्बर तक नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। जानकारी देते हुए बीडीओ सह आर ओ सुनील कुमार ने बताया कि मुखिया,उपमुखिया,सरपंच,उप सरपंच,वार्ड सदस्य व वार्ड पंच का शपथ ग्रहण होगा। जिसके लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। मुखिया,उपमुखिया,सरपंच,उप सरपंच, 27 दिसम्बर को फुलवार उत्तरी पँचायत का सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक,फुलवार दक्षिणी पँचायत का 12 बजे से डेढ़ बजे तक,रोहिनिया दो बजे से साढ़े तीन बजे तक व जनेरवा चार बजे से साढ़े पांच बजे तक । वही 28 दिसम्बर को 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक पँचरुखा पूर्वी,12 बजे से डेढ़ बजे तक पँचरुखा मध्य,दो बजे साढ़े तीन बजे तक पँचरुखा पश्चिमी व चार बजे से साढ़े पांच बजे तक अजगरी जबकि 29 दिसबंर को दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक चैलाहा, बारह बजे से डेढ़ बजे तक सिसवा पूर्वी व दो बजे से साढ़े तीन बजे तक सिसवा पश्चिमी व चार बजे से साढ़े पांच बजे तक सेमरा पँचायत का समय निर्धारित किया गया है।