बिहार राज्य के जमुई जिला के चकाई से पिंटू कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि राशन कार्ड में केवल उनका नाम जोड़ा गया है परन्तु महिलाओं का नाम नहीं जोड़ा गया है

चकाई प्रखंड में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। शुक्रवार को गजही, कल्याणपुर एवं माधोपुर के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए प्रखंड मुख्यालय से सटे किसान भवन के ऊपरी सभागार में तैयारी पूरी कर ली गई है। जानकारी देते हुए बीडीओ दुर्गा शंकर नें बताया कि शपथ ग्रहण के साथ ही उप मुखिया एवं उप सरपंच के लिए चुनाव भी संपन्न कराया जाएगा। शपथ ग्रहण एवं उप मुखिया एवं उप सरपंच के चुनाव का कार्यक्रम 24 दिसम्बर से 31 दिसम्बर निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया कि शपथ ग्रहण एवं चुनाव प्रक्रिया को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं पंचायत सामिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण एवं प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव 2 जनवरी को सम्पन्न कराया जाएगा। इधर उप मुखिया एवं उप सरपंच के चुनाव को लेकर पंचायतों में नव निर्वाचित ग्राम पंचायत के सदस्यों एवं ग्राम कचहरी के पंचों की गतिविधियां काफी तेज हो गई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चकाई मनरेगा कार्यालय में गुरुवार को कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार झा की अध्यक्षता में मनरेगाकर्मियों की बैठक बुलाई गई। जानकारी देते हुए श्री झा नें बताया कि पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत तकनीकी सहायक एवं कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया है कि प्रखंड के सभी पंचायतों में जितने भी वृक्षारोपण की योजना संचालित है उन सभी स्थलों पर बोरिंग या चापाकल लगवाना सुनिश्चित करें। साथ ही पौधे शत प्रतिशत सुरक्षित रहे इसके लिए निजी भूमि पर फैंसिंग वायर तथा सरकारी भूमि पर बांस के बल्ले से घेराबन्दी सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि सभी को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक पंचायत में 10-10 आहर, पोखर एवं अन्य मिट्टी वाली योजना तैयार करके रखें तथा मजदूर द्वारा कार्य की मांग होने पर उसे चालू कर दें। श्री झा ने बताया कि सभी योजना स्थल पर सूचना पट्ट आवश्यक रूप से लगाने का भी निर्देश दिया गया है। वहीं पेटार पहाड़ी, फरियताडीह एवं कियाजोरी पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक एवं पंचायत तकनीकी सहायक को निर्देश दिया गया है कि 24 दिसम्बर से 29 दिसंबर तक पंचायत में मौजूद रहकर सामाजिक अंकेक्षण कार्य को पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना एवं इंदिरा आवास योजना के लाभुकों का ससमय ईएमआर निकलवाकर भुगतान करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में कनीय अभियंता ओंकार पासवान, लेखापाल मुकेश कुमार ठाकुर, पीटीए संतोष कुमार, गणेश कुमार, पंचायत रोजगार सेवक रंजन कुमार राय, अरुण कुमार तांती, मुकेश कुमार दास, रमेश कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार सहित सभी पंचायतों के रोजगार सेवक उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.