Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की घटना को अंजाम देने कि योजना बना रहे चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों को दबोचे जाने के बाद पुलिस प्रशासन राहत की सांस लेने लगी है और इसे बड़ी कामयाबी की नजर से देख रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में संवाददाताओं को इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि जमुई पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर सिकंदरा - लखीसराय मुख्य मार्ग पर अवस्थित श्रीकृष्ण सिंह कॉलेज लोहंडा के समीप छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपराधियों के पास से दो लोडेड देशी कट्टा , बीस कारतूस और सात मोबाइल भी बरामद किया है। उन्होंने गिरफ्तार अपराधियों की शिनाख्त चंद्रदीप थाना अंतर्गत इस्लामनगर निवासी बब्लू कुमार , नवादा कौआकोल थाना अंतर्गत भुआल निवासी चंदन कुमार , सोनो थाना अंतर्गत पैलबाजन निवासी कुलदीप कुमार और लखीसराय थाना अंतर्गत कोरोता निवासी कैलाश कुमार के रूप में किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि अंधेरे का लाभ उठाकर सात - आठ बदमाश भागने में सफल रहे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.