बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की एक बैठक रविवार को आदर्श मध्य विद्यालय चकाई मे जिला सचिव मोहम्मद हैदर की अध्यक्षता मे आयोजित की गई. बैठक मे उपस्थित रसोइया का संबोधित करते हुए मोहम्मद हैदर ने कहा कि बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के द्वारा अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है. संघ ने केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार दोनों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया परंतु दोनों ही सरकारों ने रसोइया के साथ हमेशा गुलामों की तरह व्यवहार किया है. उन्होंने कहा कि 21 नवम्बर को आॅल इंडिया स्कीम वर्कर फेडरेशन के आह्वान पर सभी स्कीम वर्कर का दिल्ली के जंतर मंतर पर महाधरना आयोजित है. इस महाधरना मे जमुई जिले से हजारों की संख्या मे विद्यालय मे कार्यरत रसोइया भाग लेंगी. बैठक में रुपन साह, सीता देवी, चन्द्रिका देवी, सुनीता देवी, कोयली देवी, अलखी देवी, मनिया देवी, सुमा देवी, कविया देवी, रधिया देवी, उमा देवी, ललिता देवी, राधिका देवी, मुन्नी देवी, दुलिया देवी, रुपा मुर्मू, रुबी देवी, मोरनी देवी, बडकी सोरेन, अवलीना मरांडी, मंझली मरांडी समेत विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत रसोइया मौजूद थी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

चकाई प्रखंड अंतर्गत माधोपुर गांव निवासी 26 वर्षीय विजय ठाकुर पिता पारो ठाकुर पिछले 6 दिनों से लापता है. वहीं उसके लापता हो जाने के बाद उसकी मां मालती देवी ने चंद्रमंडीह थाने में आवेदन देकर उसके बरामदगी की गुहार लगाई है. आवेदन मे विजय की मां मालती देवी ने कहा है कि उसका पुत्र बीते 1 नवंबर से लापता है. सगे संबंधियों मे खोजबीन कर लेने के बावजूद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया. आवेदन में उसने यह भी कहा है कि बगल की ही एक औरत एवं उसके परिवार वालों से कुछ बात को लेकर विजय का विवाद हुआ था. जिसके बाद उन लोगों ने विजय के साथ मारपीट की थी. जिसके बाद से ही वह लापता है. ऐसे में मालती देवी ने सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए थानाध्यक्ष से मामले की जांच करते हुए बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है. वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया पंकज साह ने बताया कि विजय का परिवार काफी गरीब है. दैनिक मजदूरी कर वह किसी तरह अपने परिवार का गुजर बसर करता था. ऐसे मे उसके लापता हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Transcript Unavailable.

चकाई बाजार स्थित डाक बंगला परिसर मे शनिवार को सरपंच संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह पासवान की अध्यक्षता मे आयोजित की गई. बैठक में पूर्व की बैठक मे पारित प्रस्तावों की समीक्षा की गई. इस दौरान उपस्थित सभी सरपंचों ने सरकार पर सरपंच के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करने का आरोप लगाया. साथ ही सरकार से विभिन्न तरह की मांग करते हुए 5 प्रस्ताव पारित किए गए. जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि संघ के सदस्यों ने सरकार से सर्वसम्मति से यह मांग की है कि सम्मन तालीम कराने के लिए एक स्थायी चौकीदार उपलब्ध कराई जाय. उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न हुए एक साल से अधिक का समय बीत गया है इसके बावजूद भी सरपंच को अबतक मानदेय नहीं मिल पाया है. साथ ही नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को अबतक प्रशिक्षण नहीं मिल पाया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर चकाई पहुंचे तथा विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल हुए. इस दौरान वे गादी सिमरिया गांव निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार रंजीत सहित गादी सिमरिया गांव निवासी खेमन पंडित, रामचंद्रडीह गांव निवासी अशोक पंडित, धमनियां गांव निवासी सीताराम राय के घर आयोजित कार्तिक उद्यापन सह श्रीमद् भागवत कथा मे शामिल हुए. मौके पर उन्होंने कहा कि कलियुग मे श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्यों का कल्याण होता है क्योंकि यह कथा श्रीकृष्ण के श्री मुख से निकली है. उन्होंने कहा कि जब भी धरती पर अधर्म बढ़ता है, भगवान किसी न किसी रुप में अवतार लेते हैं. जो भक्त श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करते हैं उसके मानव जीवन का कल्याण हो जाता है. मनुष्य को हमेशा कुछ समय ईश्वर भक्ति के लिए जरूर निकालना चाहिए. धर्म के प्रति आस्था रखने से जीवन का कल्याण होता है. तत्पश्चात वे नवादा गांव मे सुदीप राम एवं कर्णगढ मेबाबुमनी सिंह के घर हो रहे श्राद्ध कार्यक्रम मे शामिल हुए. साथ ही मंत्री श्री सिंह सड़क दुर्घटना मे मृत सरौन पंचायत के अम्माटांड़ गांव निवासी मनोज राय के घर पहुंचे तथा स्वजनों को ढाढस बंधाया. मौके विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन पांडेय, गोविंद चौधरी, महेंद्र सिंह, रंजीत राय, निरंजन राय, अमित तिवारी, कांग्रेस दास, मिथलेश राय, बिक्की राय, सुमित चौधरी सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.