Transcript Unavailable.
चकई बीडीओ दुर्गा शंकर प्रसाद ने कल्याणपुर पंचायत जा कर वहाँ चल रहे जाति जनगणना का निरिक्षण किया। इस मौके पर बीडीओ ने जाति जनगणना के कार्य में लगे सभी बीएलओ को आवश्यक दिशानिर्देश दिए साथ ही त्रुटि रहित जनगणना करने का टिप्स भी दिया। बीडीओ ने आमलोगों से भी मिल कर जाति जनगणना में सहयोग करने की अपील की
चकाई प्रखंड अंतर्गत डढवा पंचायत के बिशनपुर गांव मे स्थित नव मान्यता प्राप्त डॉ अरविंद कुमार डिग्री महाविद्यालय मे आगामी 16 जनवरी को दिनकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है. इस गोष्ठी में देश के कई बड़े शिक्षाविद् अपने विचारों को प्रकट करेंगे. इसको लेकर महाविद्यालय परिवार द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
चकाई पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के दुलमपुर पंचायत के पतौवा गांव से दो फरार अभियुक्त मुमताज मियां एवं मोहम्मद मुस्तफा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया. जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि उक्त अभियुक्त पर कांड संख्या 201/ 22 के तहत चकाई थाने में मामला दर्ज था.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ प्रखंड कमिटी चकाई द्वारा गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का घेराव के साथ प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन स्थानीय भाकपा माले कार्यालय से निकल कर चकाई मुख्य चौक होते हुए नारेबाजी करते हुए बीआरसी के समक्ष पहुंचा. यहां प्रदर्शन प्रखंड संयोजक रूपण साह की अध्यक्षता मे सभा में तब्दील हो गया. वहीं सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के जिला सचिव मोहम्मद हैदर ने कहा कि सरकार रसोइया के प्रति गंभीर नहीं है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जाति आधारित जनगणना को लेकर चकाई प्रखंड में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बुधवार को जहां भूमि सुधार उपसमाहर्ता मो शिवगतुल्ला की अध्यक्षता में तथा बीडीओ, सीओ, बीईओ, राजस्व अधिकारी एवं सांख्यिकी पदाधिकारी की उपस्थिति में पर्यवेक्षकों के साथ किसान भवन में बैठक कर कई तरह के निर्देश दिए गए तो वहीं गुरुवार को पर्यवेक्षकों ने अपने अपने संबंधित क्षेत्रों के प्रगणकों के साथ बैठक आयोजित कर जानकारियों को आपस में साझा किया. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड मुख्यालय से सटे किसान भवन के ऊपरी तल्ले पर बुधवार को जातिगत जनगणना को लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता मो शिवगतुल्लाह की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी पर्यवेक्षक एवं जोनल सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जातिगत जनगणना को लेकर विभिन्न तरह की जानकारी दी गई. वहीं बैठक में उपस्थित जोनल सुपरवाइजर एवं पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गा शंकर ने कहा कि जनगणना को लेकर प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण का कार्य किया जाना है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
तापमान में एकाएक गिरावट आ जाने से लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना पड़ रहा है. वहीं कोहरा एवं धुंध दिनभर आसमान में छाया है. बुधवार को चकाई में सूर्यदेव का दर्शन तक नहीं हुआ. ऐसे में लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. केवल जरूरी कार्य से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
तरंग मेधा उत्सव में अंडर 17 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चकाई की फुटबॉल टीम ने फाइनल मैच में सिकंदरा की टीम को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. जानकारी देते हुए टीम प्रबंधक नारायण दास एवं अंशु कुमारी ने बताया कि रोमांचक चले मैच में चकाई के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिकंदरा की टीम को पराजित कर दिया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
