प्रखंड के नगड़ी स्पोर्टिंग क्रिकेट ग्राउंड पर शार्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन | चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार एवं सीआरपीएफ 215 बटालियन के कैम्प इंचार्ज अविनाश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया.| विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चकाई को नगर पंचायत का दर्जा देने हेतु चला हस्ताक्षर अभियान चकाई चकाई को नगर पंचायत का दर्जा देने हेतु भाजपा नेता सह पूर्व मध्य रेल के सदस्य मनोज पोद्दार के नेतृत्व में सोमवार को चकाई प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक बैठक कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया . हस्ताक्षर अभियान में लोगों को संबोधित करते हुए पोद्दार ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान एक सप्ताह तक हरेक वार्ड में चला कर पांच हजार से भी ज्यादा हस्ताक्षर मुख्य मंत्री ,राज्य पाल और उप मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा . पोद्दार ने कहा चकाई अंग्रेज के ज़माने से परगना रहा है यहां तक कि चकाई 1952 का सबसे पुराना प्रखंड होने के साथ साथ चकाई में 2 थाना, 23 उप स्वास्थ्य केंद्र हैं , जमुई जिले में दो अनुबंधन कार्यालय हैं जिसमें पहला जमुई और दूसरा चकाई है .चकाई प्रखंड का क्षेत्रफल 77620 वर्ग मीटर है.,दुलंपुर से बोंगी की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है,साथ ही प्रखंड की जनसंख्या तीन लाख 25 हजार से भी ज्यादा है.यहां तक कि खगड़िया जिले के क्षेत्रफल से भी बड़ा है , .चकाई में 24 उच्च विद्यालय के साथ साथ चकाई विधानसभा भी है ,.जमुई जिले में कुल 1526 ग्राम है जिसमें से 602 सिर्फ चकाई में है और इतना ही नहीं चकाई नगर पंचायत बनाने की जो अहर्ता है पंचायत की जनसंख्या 10 से 40 हजार तक होना चाहिए वो भी पूरा करता है। चकाई पंचायत की जनसंख्या करीब 18 हजार है .जब सिकंदरा को नगर पंचायत का दर्जा मिल सकता है तो फिर चकाई को क्यूं नहीं ? कृष्ण गुप्ता ने कहा पहले ही दिन 250 लोगों ने हस्ताक्षर कर सहमति जताया .इस हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से abvp के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण गुप्ता , मानवाधिकार के प्रदेश प्रभारी दसरथ वर्मा ,भाजपा चकाई विधानसभा के संयोजक धीरज गुप्ता , सह संयोजक नीरज यादव , भाजपा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के जिला कार्यक्रम प्रमुख राजेश पाण्डेय , भाजयुमो जिला मंत्री अभय पासवान, जिला आइटी सेल के जिला संयोजक भगवान पांडेय आदि ने भी संबोधित किया.मौके पर अरविंद राय ,विल्सन सोरेन , महेश हेंब्रम, संजय ठाकुर , दिनेश शर्मा, प्रकाश वर्मा, गौतम पांडेय ,मुकेश कुमार यादव , अजय साह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
चकाई प्रखंड अंतर्गत हेठ चकाई गांव में सोमवार को दिन के 11 बजे के करीब एक किसान के खलिहान में अचानक आग लग जाने से चार सौ से अधिक पुआल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पीपीवाई कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सह भाजपा के बरिष्ठ नेता दिवंगत प्रदीप आनन्द की 65 जयंती समारोह वायरलेस मैदान के बगल स्थित उनके समाधिस्थल पर 29 दिसम्बर को मनाई जायेगी |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार को क्रिसमस त्योहार के मौके पर बा मदह सहित प्रखंड के सभी गिरजाघरों में प्रार्थना ,आराधना,ब्याख्यान सहित बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ईसाई समुदाय द्वारा किया गया.वहीं इस मौके पर बामदह गिरिजाघर में प्रधान पादरी रेबरन अनिल मरांडी द्वारा शुक्रवार एक बजे दिन में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों ईसाई समुदाय के लोगों ने भाग लिया. इसके उपरांत पादरी द्वारा प्रभु यीसु के जन्म सहित उनके द्वारा किये गए त्याग,मानव के प्रति उनकी श्रद्धा,सेवा भावना आदि के बारे में उनके द्वारा दिये गये प्रवचन में बताया गया.उसके बाद बच्चों द्वारा बहुत ही आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया.वही इस क्रिसमस के मौके पर गिरजाघर को फूल पत्ती तथा रंग बिरंगे बल्बों से सजाया गया था।वहीं कार्यक्रम समिति के संयोजक सह पूर्व मुखिया बिजय बेसरा ने बताया कि शनिवार को भी गिरिजाघर के मैदान चर्च समिति की और से खेलकूद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.इसके अलावे चकाई मिशन,गदहरा मिशन सहित अन्य गिरजाघरों में भी उत्साहपूर्वक क्रिसमस मनाया गया.मौके पर जेसन हैम्बरम, बिजय बेसरा,बिनोद कुमार,थीयोडर,जीवन जी,सोनू,जेस्मिन मुर्मु,लूसी राहिल,नैंसी हैम्बरम, एलसी सिस्टर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
थानाक्षेत्र के पिपरा के सुन्दरटोला गांव निवासी श्यामलाल मुर्मु की हत्या मंगलवार अहले सुबह अज्ञात अपराधियों द्वारा गला रेत कर कर दी गई | वही घटना की सूचना मिलते ही चकाई पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मृतक के शव को जब्त कर मृतक के पत्नी का फर्द बयान लिया गया |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खैरा लोकमंच बिहार के सदस्यों ने वन विभाग चकाई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इनके घर जलाने, इनके साथ मारपीट करने आदि को लेकर चकाई प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
