छत्तीसगढ़ राज्य के खड़गवां ब्लॉक से राजेश कुमार जानना चाहते हैं कि तेन्दु पत्ता सम्बंधित साल 2025 का बोनस कब आएगा ?
छत्तीसगढ़ राज्य के जरियावाल जिला से शिवकुमार साहू को तेन्दु पत्ता तोड़ने के बारे में जानकारी चाहिए।
छत्तीसगढ़ राज्य से शिवरात्रि वर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनके क्षेत्र में आप अप्रैल-मई के माह में नहीं बल्कि जून -जुलाई के महीने में तोड़ी जाती है।
छत्तीसगढ़ राज्य से माधव राम यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि पत्ता का गट्टी सैकड़ा में कितने रूपए मिलेंगे ?
छतीसगढ़ राज्य से बोधलाल मांझी जानना चाहते हैं कि वर्तमान में महुआ का क्या रेट चल रहा है?
छत्तीसगढ़ राज्य से नोहर नाइस मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि आम कहाँ बेचा जा सकता है ?
छतीसगढ़ राज्य से विकास जोशी जानना चाहते हैं कि वन उपज संग्रह काम की क्या प्रक्रिया है?
छतीसगढ़ राज्य के जंगलपुर गांव से गिरीश चंद्र दुबे जानना चाहते हैं कि इमली की मार्केट कहां है?कहां इमली बेची जा सकती है?
छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिला से मुकेश ढोलकिया मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महुआ जब पत्तों में गिर जाता है तो वह पत्तों में छूप जाता है और लोग महुआ को पत्तों में छुपने से बचाने के लिए आग लगा देते हैं। जिसके कारण शुरुआती महुआ जल जाता है और उसकी गुणवत्ता खराब हो जाती है।लोगों को पेंड़ के नीचे जाल बिछाना चाहिए ताकि महुआ नीचे जमीन में ना गिरे और जाल में ही इक्कट्ठा हो जाए । इससे महुआ की गुणवत्ता खराब नहीं होगा।
झारखण्ड राज्य के रायपुर जिला से मुकेश ढोलकिया मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि वह आमचूर के विषय में सूचनाएं सुन रहे हैं और इनका मानना है कि शाशन का अच्छा प्रयास है। गुणवत्ता के ऊपर ध्यान देना चाहिए।इससे उपज अच्छी होगी
