हमारे समाज के बुजुर्गों, विधवा माताओं-बहनों और दिव्यांग साथियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। अगर आपके संपर्क में ऐसे कोई जरूरतमंद हैं, तो कृपया हाथ बढ़ाएं और उन्हें उनका हक दिलाने में मददगार बनें। अगर आवेदन में कोई भी परेशानी हो, तो बेझिझक हमें बताएं। अपनी समस्या दर्ज करने के लिए अभी '3' नंबर का बटन दबाएं। जल्द ही मुलाकात होगी एक नई जानकारी के साथ। तब तक के लिए नमस्कार... जोहार झारखंड!
दोस्तों , विधवा पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए आवेदिका का आधार कार्ड, पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए होता है. आप हमें बताएं कि क्या आप में से कोई जरूरतमंद है जिसे विधवा पेंशन योजना का लाभ लेना है पर उसे किसी तरह की परेशानी आ रही है? अगर आपका आवेदन बार—बार अस्वीकार हो रहा है तो उसके बारे में हमें बताएं. मोबाइलवाणी अपने साथी न्याय के साथ मिलकर आपकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगा. अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.
