संत गाडगे सेवा आश्रम पर मनाया गया संत गाडगे जन्मोत्सव सांसद अरुण कुमार सागर ने किया प्रतिमाओं का अनावरण रोजा शाहजहांपुर/थाना रोजा क्षेत्र के पट्टी बहादुरपुर संत गाडगे सेवा आश्रम पर बड़े हर्ष उल्लास के साथ संत गाडगे का 148 वां जन्मोत्सव मनाया गया जहां संत गाडगे के अनुयायियों ने संत गाडगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संत गाडगे द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने की शपथ ली इस मौके पर संत गाडगे सेवा आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष विशनू दयाल कनौजिया ने कहा कि संत गाडगे स्वच्छता के जनक ही नहीं बहुत बड़े समाज सुधारक थे जिन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरुक कर सही रास्ता दिखाने का काम किया जिनके नाम से महाराष्ट्र में तमाम स्कूल यूनिवर्सिटी और धर्मशाला बने हैं उन्होंने कहा संत गाडगे की विचारधारा पूरे जनपद में गांव गांव तक पहुंच रही है यही वजह है कि जनपद में आज संत गाडगे के 148 वें जन्मोत्सव पर पांचवी प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। सांसद अरुण कुमार सागर ने किया प्रतिमाओं का अनावरण थाना रोजा क्षेत्र के पिलखना गांव में ग्रामीणों द्वारा संत गाडगे,भगवान बुद्ध, डॉ भीमराव अंबेडकर,व संत रविदास की प्रतिमाओं को लगवाया गया था जिनका संत गाडगे के जन्मोत्सव पर भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर व भावल खेड़ा ब्लॉक प्रमुख राजाराम ने अनावरण किया। इस मौके पर संत गाडगे सेवा आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष विशनू दयाल कनौजिया द्वारा प्रतिमा स्थापित कराने वाले ग्राम प्रधान अमर सिंह यादव, प्रकाश कनौजिया,लालाराम गौतम, शिव सिंह मौर्य,शिवचरण संखवार, रामसागर कनौजिया, डा. लेखपाल मौर्य को माला पहनकर स्वागत किया गया इस मौके पर राज किशोर कनौजिया एडवोकेट,मनोज कुमार सिंह, ताराचंद ब्रजकिशोर कनौजिया, राजू कनौजिया फतेह सिंह यादव, बंधु पासवान सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।। मोबाइल वाणी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह सूर्यवंशी की विजिटिंग ग्राउंड रिपोर्ट