बसंत पंचमी पर्व पर हुआ भण्डारा,हजारो लोगो ने किया प्रसाद ग्रहण खुटार। बुधवार को बसंत पंचमी के मौके पर तिकुनिया चौराहे पर तहरी भोज का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा मंडलाध्यक्ष विजय शंकर अवस्थी सोनू ने कन्याओं को तहरी खिलाकर किया। नगर के तिकुनियां पर डाक्टर आयुष शुक्ला के क्लीनिक के सामने बसंत पंचमी के पर्व पर दुकानदारो की ओर से बुधवार को तहरी भोज का आयोजन किया गया। जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शंकर अवस्थी सोनू का व्यापारियो ने माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शंकर अवस्थी ने कन्याओ को भोज कराया। तहरी भोज कार्यक्रम मे सैकडो लोगो ने शामिल होकर भोज का आनंद लिया। इस दौरान तहरी भोज सुबह से शुरु होकर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर डा. आयुष शुक्ला, पवन वर्मा, त्रिभुवन वर्मा, विशाल वर्मा, जोगिंदर सिंह, इदरीस मंसूरी, सिंटू मिश्र, विमल मिश्र, अभिषेक मिश्र आदि तमाम लोग मौजूद रहे।।