"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीवदास साहू ,टमाटर की खेती के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे है । टमाटर के उन्नत किस्म और इसके उपचार की अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हम जानेंगे - बकरी के घर को साफ़ रखना क्यों जरूरी है ? अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

'जैक औफ ऑल मास्टर ऑफ नन 'हर नए बनने वाले पत्रकार को सबसे पहले यह एक वाक्य सिखाया जाता है पत्रकार को आम मसले का जानकार होना चाहिए विदवान नहीं। तब जाकर ही वो आम नागरिक से जुड़े समस्याओं को पहचान पायेगा और उनके लिए काम कर पाएगा। सिद्धांतों में ये बात अच्छी है लेकिन वास्तविकता इससे बिलकुल अलग है। इतनी की भारत की पत्रकारिता जगत के बड़े पत्रकार और पत्रकारिता संस्थान जो जन्मग के बड़े हिस्से को प्रभावित करते हैं या कर सकते हैं वे भी इस लाइन को भूल गए हैं या जान बूझकर इसे याद नहीं रखा।

नमस्कार साथियों, झारखण्ड मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो एचबीसीएसई एडुकोर्प क्लासेस प्राइवेट लिमिटेड में टेली कॉलर एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करना है। इस पद पर नौकरी करने का स्थान जमशेदपुर, झारखण्ड होगा। 12वीं पास और अनुभवी व्यक्ति इस पद के लिए साक्षात्कार दे सकते है। चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा और चयनित व्यक्तियों को उनके कार्य दक्षता के आधार पर मासिक 10 हज़ार रूपए तक वेतन दिया जाएगा। कंपनी का पता है दूसरी और तीसरी मंजिल, एच एन ओ, मिल्खी राम मार्केट रोड, भारतीय स्टेट बैंक के ऊपर, साकची, जमशेदपुर, झारखंड 831001. इच्छुक व्यक्ति कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। नंबर है : 8789426533 . तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा पशुपालन के बारे में बता रहे हैं की बकरी का कैसा हो अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

क्रिकेट के चाहने वालों के अलावा इस मैच की तैयारी करने वालों में वे लोग भी थे जो भारत और पाकिस्तान के नाम पर नफरत फैलाने का कारोबार करने से नहीं चूकते। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने यही किया, लेकिन पहले की तुलना में इस बार उनकी नफरत एक स्तर ऊपर थी। इस बार एक और नई चीज यह थी कि उन्होंने पाकिस्तान को नीचे दिखाने की हर संभव कोशिश जिसके लिए उन्होंने इसराइल फलिस्तीन के बीच पिछले हफ्ते शुरु हुए युद्ध को भी आधार बनाया

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री संदीप कुमार ,धान की बाली में लगने वाले कीड़े से बचाव सम्बन्धी जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा पशुपालन के बारे में बता रहे हैं अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

दोस्तों, सरकारी स्कूलों की बदहाली किससे छुपी है? इसी कारण देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था, प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक, पूरी तरह से बाजारवाद में जकड़ गई है। उच्च व मध्यम वर्ग के बच्चे तो प्राइवेट स्कूलों में अपने भविष्य का निर्माण करते हैं। नेताओं और नौकरशाह की बात तो दूर अधिकांश विद्यालय में कार्यरत शिक्षक के बच्चे भी सुविधा संपन्न प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई करते हैं भला ऐसे में सरकारी विद्यालयों की दुर्दशा की चिंता किसे होगी? देश के छोटे से छोटे विकास खंड में सरकारी स्कूलों में करोड़ों खर्चे जाते हैं फिर भी उनका स्तर नहीं सुधरता। -------------तो दोस्तों, आप हमें बताइए कि आपके गांव या जिला के स्कूलों की स्थिति क्या है ? -------------वहां पर आपके बच्चों को या अन्य बच्चों को किस तरह की शिक्षा मिल रही है ? -------------और आपके गाँव के स्कूलों में स्कुल के भवन , बच्चों की पढ़ाई और शिक्षक और शिक्षिका की स्थिति क्या है ? दोस्तों इस मुद्दे पर अपनी बात को जरूर रिकॉर्ड करें अपने फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर या मोबाइल वाणी एप्प में ऐड का बटन दबाकर।